कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए अपडेट, मंगलवार से शुरू होगी ये भर्ती परीक्षा, 7500 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती, जानें नियम-शर्ते-एग्जाम पैटर्न

ssc recruitment

SSC Delhi Police Constable Exam 2023: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की शुरूआत मंगलवार 14 नवंबर 2023 से होने जा रही है, सीबीटी एग्जाम का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 3 दिसंबर 2023 तक किया जायेगा। 15 दिनों के दौरान परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के जरिए 7547 कॉन्स्टेबल की नियुक्ति करेगा, जिसमें महिला अभ्यर्थियों के लिए 2491 रिक्तियां हैं। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ट पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • उम्मीदवार एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि में से एक अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं जिससे आपका वेरिफिकेशन हो सके।
  • बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षार्थी अपनी उपस्थिति एग्जाम सेंटर पर 1 घंटे पहले उपस्थिति दर्ज करें, तय समय के बाद आपको किसी भी प्रकार से केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी और आप परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे।
  • अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे- मोबाइल, पेन ड्राइव, स्कैनर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड आदि साथ लेकर न जाएं।

परीक्षा पैटर्न

  • एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) प्रकार की होगी जिसमें उम्मीदवारों से मल्टीपल ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जायेंगे।
  • प्रश्नों की संख्या 100 होगी और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। परीक्षा में जनरल नॉलेज/ करेंट अफेयर्स विषय से 50 प्रश्न, रीजनिंग विषय से 25 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 15 प्रश्न एवं कंप्यूटर फंडामेंटल्स, एमएस एक्सल, एमएस वर्ड, कम्युनिकेशन, इंटरनेट WWW एवं वेब ब्राउजर आदि से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इस परीक्षा में जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स से सबसे ज्यादा सवाल होगा। इस सब्जेक्ट से 50 सवाल पूछे जाएंगे।रीजनिंग सेक्शन से 25 सवाल, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 15 सवाल और कंप्यूटर फंडामेंटल से 10 सवाल होंगे।इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग के तौर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं। परीक्षा हिंदी और इंग्लिश विषय में होगी। 
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews