Government Recruitment 2023: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां 11000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता और डिटेल्स

ssc recruitment

Bihar Staff  Selection Commission 2023: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। 12वीं पास के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने सेकंड इंटर लेवल कंबाइंड कॉम्पटिटिव एग्जाम ( Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2023) का नोटिफिकेशन जारी किया है।इसके जरिए 11098 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सेकंड इंटर लेवल कंबाइंड कॉम्पटिटिव एग्जाम के लिए आवेदन 27 सितंबर से शुरू होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर है।

खास बात ये है कि स्टेट से बाहर के लोगों को इस वैकेंसी में मिलने वाले आरक्षण की छूट नहीं दी जाएगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स के लिए स्थायी निवास प्रमाण देना जरूरी है। हालांकि ये वैकेंसी प्रोविजनल हैं, इसमें बदलाव भी हो सकता है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 27 सितंबर से बिहार कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

BSSC Recruitment 2023

कुल पद- 11098 पद

पदों का विवरण

  • राजस्व कर्मचारी : 3559 पद ( भूमि और राजस्व विभाग के तहत होंगे)
  • पंचायत सचिव : 3532 पद (पंचायती राज विभाग )
  • लोअर क्लास क्लर्क : 2039 पद ( नगर विकास एवं आवास विभाग )
  • सामान्य श्रेणी के लिए सीटों की संख्या 5064
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 1090, बीसी (पिछड़ा वर्ग) के लिए 1249
  • ईबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) के लिए 1884
  • अनुसूचित जाति के लिए 1367
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 76
  • बीसी महिला (पिछला वर्ग की महिला) के लिए 368 पद हैं
  • विभिन्न श्रेणीवार वैकेंसी में 223 पद स्वतंत्रता सेनानी के पोता-पोती और नाती-नतनी के लिए आरक्षित हैं

आयु सीमा– उम्मीदवारों की आयु 37 वर्ष से 42 वर्ष तक बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट के लिए नोटिफिकेशन चेक करें। परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र सीमा की गणना 1 अगस्त 2023 के आधार पर की जाएगी।  न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है जबकि सामान्य श्रेणी के पुरुष अभ्यार्थियों की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, सामान्य श्रेणी की महिलाओं, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है।

योग्यता- उम्मीदवारों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं कुछ पदों के लिए कंप्यूटर नॉलेज भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया- सेलेकशन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा।पहले प्रिलिमिनेरी रिटेन एग्जाम होगा, उसके बाद मुख्य परीक्षा ली जाएगी और अंत में स्किल टेस्ट लिया जाएगा। सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट्स का चयन फाइनल होगा।

कैटेगरी वाइस क्वालिफाइंग मार्क्स

  • सामान्य वर्ग- 40%
  • पिछड़ा वर्ग- 36.5%
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 34%
  • एससी-एसटी- 32%
  • सभी वर्ग की महिला व दिव्यांग- 32%

आवेदन शुल्क-

  • सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अतिपिछड़ा वर्ग के पुरुष : 540 रुपये
  • एससी-एसटी, दिव्यांग, सभी श्रेणी की महिलाएं : 135 रुपये
  • राज्य के बाहर के सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए : 540 रुपये
  • परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क भरना होगा और 9 नवंबर तक ही अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद पेमेंट गेटवे पर पेमेंट कर सकते हैं।
  • 9 नवंबर रजिस्ट्रेशन के बाद पेमेंट जमा करने का आखिरी दिन है, जबकि 11 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भरा जा सकता है।

परीक्षा पैटर्न

  •  ऑब्जेक्टिव टाइप एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • एग्जाम टोटल 150 मार्क्स के लिए होगी।
  • हर सही जवाब पर 4 अंक दिए जाएंगे।
  • हर गलत जवाब पर 1 अंक कटेगा।
  • क्वेश्चन पेपर हिंदी और इंग्लिश में होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें।
  • इसकी एक कॉपी डाउनलोड करके रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews