कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली 2700 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, गुरूवार से आवेदन शुरू, फरवरी में परीक्षा, जानें आयु-पात्रता और डिटेल्स

AIIMS JOBS 2023

OSSSC Recruitment 2023 : ओडिशा में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (staff selection commission) ने 2,700 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत ओडिशा में फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर और लाइव स्टॉक इंस्पेक्टर के पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी।आवेदन प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू होगी, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in के माध्यम से 20 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

OSSSC CRE Recruitment 2023

कुल पद-2712

रिक्ति विवरण

  • पशुधन निरीक्षक: 719 पद
  • फॉरेस्टर: 316 पद
  • फॉरेस्ट गार्ड: 1677 पद

आयु सीमा – उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी।

योग्यता – इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार +2 के साथ निर्धारित क्षेत्र में डिप्लोमा/ वोकेशनल कोर्स/ साइंस विषय से +2 के साथ कंप्यूटर की नॉलेज/ हाई स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (10+) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से उत्तीर्ण किया हो।

चयन प्रक्रिया – संयुक्त भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा फरवरी 2024 में सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में 150 अंकों के प्रश्न होंगे और समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

वेतनमान-इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को पदानुसार 19900 रुपये से लेकर 25500 रुपये तक सैलली मिलेगी।

परीक्षा शुल्क- इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना है। आप फ्री में आवेदन कर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews