SSC Recruitment 2022: आज से पुलिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 लाख तक सैलरी, नवंबर में परीक्षा, जानें आयु-पात्रता

SSC Recruitment 2025

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) के उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट है। SSC ने दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर एक्जीक्यूटिव और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में सब इंस्पेक्टर जीडी की भर्ती के लिए विज्ञापन (SSC CPO Recruitment 2022) जारी किया। नोटिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर एसआई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 10 अगस्त से शुरू होगी, आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर करना होगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मानसून ट्रफ के साथ 5 सिस्टम सक्रिय, 34 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

दिल्ली पुलिस एवं सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त है।स्टाफ सेलेक्शन कमीशन सेंट्रलाइज्ड पुलिस ऑर्गेनाइजेशन (SSC CPO Delhi Police CAPF SI Recruitment 2022) के तहत निकली इन भर्तियों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे, इसलिए अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें।

इसके तहत 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।चुंकी पिछले साल आयोग ने 1500 से ज्यादा पदों के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की थी, इस बीच, कैंडिडेट्स परीक्षा पैटर्न, जरूरी तारीख, आवेदन प्रक्रिया चेक कर सकते हैं। इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा नवंबर 2022 में होगी। इसमें चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट से होगा।

आयु सीमा- इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 साल तय की गई है।

योग्यता-एसएससी सीपीओ के अंतर्गत पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया- एसएससी सीपीओ परीक्षा के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर पदों पर कैंडिडेट्स का चयन कई चरणों की परीक्षा पास करने के बाद होगा। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट और पेपर टू में इंग्लिश भाषा की पकड़ देखी जाएगी और आखिरी में मेडिकल एग्जाम होगा।

वेतन- कैंडिडेट्स को एसआई जीडी सीएपीएफ पदों पर लेवल 6 के हिसाब से महीने के 35,400 रुपए से लेकर 112400 रुपए तक सैलरी मिलेगी। एसआई एग्जीक्यूटिव दिल्ली पुलिस पदों पर चयन होने पर भी कैंडिडेट्स को लेवल 6 के मुताबिक उपरोक्त सैलरी ही मिलेगी।

परीक्षा पैटर्न

  • सब्जेक्ट – जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल नॉलेज और सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी समझ।
  • सवालों की संख्या- प्रत्येक विषय में 50 सवाल होंगे।
  • नंबर – प्रत्येक सेक्शन 50 नंबर का होगा।
    समय – 2 घंटे।
  • नेगटिव मार्किंग – प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 नंबर काटे जाएंगे।

दौड़ व कूद के नियम
पुरुषों के लिए
– 16 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़
– 6.5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़
– 3.65 मीटर की लंबी कूद ( 3 चांस में)
– 1.2 मीटर की ऊंची कूद ( 3 चांस में)
– शॉट पुट (16 एलबीएस) 4.5 मीटर फेंकना होगा । ( 3 चांस में)

महिलाओं के लिए
– 18 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़
– 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़
– 2.7 मीटर की लंबी कूद ( 3 चांस में)
– 0.9 मीटर की ऊंची कूद ( 3 चांस में)

PET – शारीरिक मापतौल

  • पुरुषों के लिए
  • लंबाई – 170 सेमी
  • सीना – 80 सेमी
  • सीना फुलाकर – 85 समी
  • महिलाओं के लिए
  • लंबाई – 157 सेमी
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews