भारतीय स्टेट बैंक में 500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 30 वर्ष, सैलरी 45 हजार पार, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

एसबीआई बैंक पीओ अधिसूचना 2025 के अनुसार, पीओ पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 01 अप्रैल 2025 तक न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। एसबीआई अपने नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान करता है।
SBI Recruitment 2025

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।SBI ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 24 जून से जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।प्रारंभिक परीक्षा जुलाई/अगस्त में आयोजित की जाएगी और परिणाम अगस्त/सितंबर में घोषित किया जाएगा।

SBI PO Recruitment

कुल पद: 541

पदों का विवरण

  • जनरल के लिए 203
  • एससी के लिए 80
  • एसटी के लिए 73
  • ओबीसी के लिए 135
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 50 पद
  • बैकलॉग वैकेंसी 41 है।

योग्यता: वे उम्मीदवार जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री पास कर चुके हैं या अपने अंतिम वर्ष में हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष के छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने पर 30 सितंबर 2025 तक अपनी डिग्री पास करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। एकीकृत दोहरी डिग्री (IDD) वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे 30 सितंबर 2025 को या उससे पहले पाठ्यक्रम पूरा कर लें और पास हो जाएं। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट आदि जैसी पेशेवर योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।

आयुसीमा: अभ्यर्थियों की उम्र 1 अप्रैल 2025 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

सैलरी: अभ्यर्थियों को स्टार्टिंग बेसिक पे 48,480 रुपये मिलेगा। इसके अलावा अन्य तरह के भत्ते भी मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया: टियर-1, टियर-2, इंटरव्यू आदि चरणों के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।टियर 1 परीक्षा- जुलाई/अगस्त 2025

आवेदन शुल्क: अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी अभ्यर्थियों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

एग्जाम पैटर्न :प्रीलिमिनरी एग्जाम में इंग्लिश, रीजनिंग और क्वांटिटिव एप्टीट्यूट से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी।

मेन्स एग्जाम :निबंध लेखन, डेटा एनालिसिस, फायनेंशियल सिचुएशन, बैंकिंग अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के बेसिस पर सिलेक्शन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

https://sbi.co.in/documents/77530/52947104/1_Detailed_Adv.2025_23.06.2025.pdf/54ca0942-3de1-afc4-45e8-f679fc552e7b?t=1750741324277

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
भारतीय स्टेट बैंक में 500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 30 वर्ष, सैलरी 45 हजार पार, मौका जाने से पहले करें अप्लाई - MP Breaking News