स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली है बंपर भर्ती, सैलरी 60 हजार पार, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले जल्द करें अप्लाई

एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए जनरल और ओबीसी/EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे लेकिन एससी/एसटी और PwD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है।
SBI

STATE BANK OF INDIAN JOB 2024: भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाने का आखिरी मौका है। एसबीआई ने 1400 से ज्यादा स्पेशलिस्ट कैडेर ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से जारी है और लास्ट डेट 4 अक्टूबर 2024 है।

SBI SCO Recruitment 2024

कुल पद :1497

पदों का विवरण

  • डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और डिलीवरी: 187 पद
  • डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – इंफ्रा सपोर्ट और क्लाउड ऑपरेशन: 412 पद
  • डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – नेटवर्किंग ऑपरेशन: 80 पद
  • डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – आईटी आर्किटेक्ट: 27 पद
  • डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – सूचना सुरक्षा: 7 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम): 784 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) बैकलॉग वैकेंसी 14

आयु सीमा : डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष और असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई, बीटेक, एमटेक, एमएससी डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट के आधार पर अलग-अलग वर्क एक्सपीरियंस भी मांगा है।भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क : आवेदन शुल्क के तौर पर 750 रुपये का भुगतान करना होगा।वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को कोई शुल्क/सूचना शुल्क नहीं देना होगा।

सैलरी:

  • अलग अलग पदों के लिए अलग अलग वेतन निर्धारित किया गया है।
  • डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) रु.64820-2340/1-67160-2680/10-93960।
  • असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) रु.48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920।
  • इसके अलावा DA, HRA, CCA, PF आदि का भी लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया: डिप्टी मैनेजर के लिए अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टिलिस्टिंग और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। वहीं असिस्टेंट के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। रीजनिंग, इंग्लिश, आईटी नॉलेज और क्वालिटेटिव एप्टिट्यूट सब्जेक्ट से कुल 100 अंकों के सवाल होंगे। लिखित परीक्षा में किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews