TGT के 937 पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 45 साल, 3 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी ट्रेनी के 937 पदों पर भर्ती निकाली है। न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 45 साल है । रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी
SARKARI jobs 2025

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर ने टीजीटी ट्रेनी (TGT Trainee) के 937 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 30 मई 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 है।

आवेदन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन किए जा सकेंगे। किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और सीधे खारिज कर दिए जाएंगे। यह भर्ती राज्य सरकार के नए भर्ती नियमों और कार्मिक विभाग की नई नीति के तहत होगी। राज्य चयन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर इन पदों को अपलोड कर दिया है, इसलिए वेबसाइट से आवेदन करने संबंधी ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी भी ली जा सकती है।

HP TGT Recruitment

कुल पद : 937

पदों का विवरण

  • टीजीटी आर्ट्स (ट्रेनी) के 425
  • टीजीटी नॉन मेडिकल (ट्रेनी) के 343
  • टीजीटी मेडिकल (ट्रेनी) के 169

योग्यता : संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 साल । रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी

सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट /रिटन स्क्रीनिंग टेस्ट के बेसिस पर

सैलरी: टीजीटी आर्ट्स (ट्रेनी) को प्रतिमाह 22,860 रुपए (जोकि संबंधित संवर्ग के वेतन मैट्रिक्स के लागू स्तर के प्रथम सेल का 60 फीसदी (साठ प्रतिशत) होगा) मिलेंगे।

फीस : जनरल, ईडब्ल्यूएस, एक्स सर्विसमैन, दिव्यांग : 400 रुपए
हिमाचल प्रदेश के जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी, एक्स सर्विसमैन : 325 रुपए

ऐसे करें आवेदन :

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • मांगी गई डिटेल्स भरकर पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
  • नए पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।लॉग इन करके फॉर्म भरें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews