
TCS Recruitment : टाटा कंसलटेंट सर्विस की ओर से डाटा एनालिटिक्स के 800 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ कॉलेज से बैचलर्स की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इसमें बीकॉम, बीएएफ, बीबीआई, बीबीए, बीबीएम, बीएमएस, बीए, बीएससी (नॉन सीएस और आईटी) स्ट्रीम नवीन स्नातक 2021, 2022 और 2023 में उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके लिए 21 से 24 फरवरी तक सुबह 10 से दोपहर 12 तक इंदौर के सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस केंपस में साक्षरता होगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स विकास कारपोरेशन के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारकेश सराफ ने बताया कि इस जॉब के लिए इच्छुक उम्मीदवार को पूर्व आवेदक को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके अलावा, बायोडाटा की अपडेट कॉपी, आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, कोविड सर्टिफिकेट और ऑनलाईन भरे गये फार्म की प्रिंट साथ में लाना अनिवार्य है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

