Teacher Recruitment 2022: 32000 पदों पर भर्ती शुरु, 9 फरवरी लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

teacher recruitment

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट।राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Rajasthan Government Jobs 2022) पाने का सुनहरा मौका है। राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग  ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ( REET -Teacher Recruitment 2022) 2021 पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए थर्ड ग्रेड शिक्षकों के 32000 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 सोमवार से शुरू हो चुकी है, जिसकी लास्ट डेट 9 फरवरी 2022 है।संभावना है कि इन सभी को मार्च या अप्रैल तक नियुक्ति दी जा सकती है।

यह भी पढ़े… MP Weather: मप्र के 13 जिलों में बारिश के आसार, कोहरे और शीतलहर का भी अलर्ट

इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।विभाग के अनुसार एक से अधिक पदों के लिए योग्यता और पात्रता होने पर अभ्यर्थी को प्रत्येक पद के लिए अलग अलग आवेदन करना होगा। थर्ड ग्रेड टीचरों के पदों पर चार साल बाद भर्ती हो रही है।

Teacher Recruitment 2022- REET Application 2022

कुल पद-32,000

पदों का विवरण-

  • प्राथमिक शिक्षक- गैर अनुसूचित क्षेत्र के 11940 पद ।
  • अनुसूचित क्षेत्र 3560 पद ।
  • उच्च प्राथमिक शिक्षा में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 13865।
  • अनुसूचित क्षेत्र के 2635 पद।
  1. गैर अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-1 सामान्य शिक्षा – 11500
  2. गैर अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-1 विशेष शिक्षा – 440
  3. अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-1 सामान्य शिक्षा – 3500
  4. अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-1 विशेष शिक्षा – 60
    गैर अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-2 सामान्य शिक्षा – 13420
  5. गैर अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-2 विशेष शिक्षा – 455
  6. अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-2 सामान्य शिक्षा – 2580
  7. अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-2 विशेष शिक्षा – 55

आयु सीमा- शिक्षक प्राथमिक स्तर I के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2023 के आधार पर न्यूनतम 18 वर्ष जबकि अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। शिक्षक उच्च प्राथमिक स्तर II के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम 18 वर्ष जबकि अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है।हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट मिलेगी।इसके लिए साइट पर विजिट करें।

शैक्षिक योग्यता-

  • शिक्षक प्राथमिक स्तर I के लिए शैक्षिक योग्यता कक्षा 12वीं पास 50% अंकों के साथ और 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन / स्पेशल एजुकेशन या 12वीं कक्षा 45% अंकों के साथ पास।  NCTE नॉर्म्स 2002 के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा या 50% अंकों।  कक्षा 12 पास और 4 वर्ष बी.एल.एड डिग्री होनी अनिवार्य है।
  • शिक्षक उच्च प्राथमिक स्तर II के लिए 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और प्रारंभिक शिक्षा / विशेष शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या 50% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री / मास्टर डिग्री और बी.एड परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अथवा NCTE मानदंड 2002 के अनुसार 45% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और बी.एड परीक्षा उत्तीर्ण। या 10 + 2 इंटरमीडिएट 50% अंकों के साथ और 4 वर्षीय बी.एलईडी डिग्री / बीए बीएड / बीएससी बीईडी जरुरी है।

चयन प्रक्रिया- बीकानेर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पात्र परीक्षार्थियों के एकेडमिक इंडेक्स से 10 फीसदी मार्क्स जोड़ेगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी। इसके आधार पर ही सरकार नियुक्तियां देगी। लेवल फर्स्ट के लिए रीट के नंबरों के हिसाब से सीधी मेरिट बनेगी। यानी 150 अंकों में से जितने अंक आए है। अन्य कोई नंबर नहीं जुड़ेंगे। लेवल सेकंड के लिए रीट के 150 नंबर का 90 फीसदी वेटेज और 10 फीसदी स्नातक के अंक मिलाकर मेरिट बनेगी।फाइनल मेरिट में 90:10 का फॉर्मूला लगाया जाएगा। यानी 90 फीसदी मार्क्स राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) से लिए जाएंगे, जबकि 10 फीसदी एकेडमिक डिग्री से लिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क-

  • सामान्य वर्ग व राज्य के बाहर के अभ्यर्थी – 100 रुपये
  • ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) – 70 रुपये
  • सभी दिव्यांग एवं राजस्थान के एससी, एसटी, सहरिया वर्ग – 60 रुपये

ऐसे करें आवेदन

  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर recruitment के विकल्प पर पर जाए।अब उम्मीदवार एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  •  नए पेज पर मांगी गई सही सही जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन प्रक्रिया के दौरान शुल्क का भी भुगतान किया जाएगा।
  •  आवेदन की पूरी प्रक्रिया होने के बाद इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews