Teacher Recruitment 2022: 4100 से ज्यादा शिक्षकों के पदों पर भर्ती, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

teacher recruitment

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। Teacher Recruitment 2022. पंजाब में शिक्षक बनने का आखरी मौका है।पंजाब शिक्षा भर्ती बोर्ड द्वारा मास्टर कैडर के 4161 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसकी लास्ट डेट को बढ़ाकर 20 अप्रैल तक कर दिया गया है।यह दूसरा मौका है जब तारीख बढ़ाई गई है।इसके पहले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

Punjab Teacher Recruitment 2022

कुल पद- 4161

योग्यता- मास्टर कैडर पदों पर भर्ती के लिए ग्रेजुएशन के साथ बीएड डिग्री होल्डर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा- इन पदों के लिए अधिकतम 37 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क- पदों के लिए आवेदन करने पर ₹1000 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह ₹500 निर्धारित है। भर्ती संबंधी सभी डिटेल्स के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर विजिट कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews