Teacher Recruitment : 630 पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply, जानें आयु-पात्रता

teacher NEWS

Teacher Recruitment 2022 : दिल्ली में शिक्षक बनने का आखरी मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB RECRUITMENT 2022) ने 632 अलग अलग पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आखरी तारीख आज 18 नवंबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट DSSSB.DELHI.GOV.IN पर जाकर आवेदन कर सकते है।

कुल पद– 632

पदों का विवरण

  • 100 पद लाइब्रेरियन
  • 4 पद सहायक शिक्षक (नर्सरी)
  • 106 पद प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक
  • 201 पद घरेलू विज्ञान शिक्षक
  • 221 पद शारीरिक शिक्षा शिक्षक

आयु सीमा– उम्मीदवारों की उम्र 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

योग्यता- अलग अलग पदों के लिए अलग अलग निर्धारित है।

लाइब्रेरियन- किसी मान्यता प्राप्त विवि से बैचलर डिग्री या इसके समकक्ष लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा। लाइब्रेरी/लाइब्रेरी कंप्यूटराइजेशन में दो साल का अनुभव।

असिस्टेंट टीचर (नर्सरी)– 12वीं पास। नर्सरी टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में कम से कम दो साल का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स या बीएड। सेकेंडरी लेवल में हिंदी विषय जरूरी है।

टीजीटी कंप्यूटर साइंस- कंप्यूटर अप्लीकेशन में बैचलर डिग्री या कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन या बीई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)।

होम साइंस टीचर- होम साइंस में बैचलर डिग्री।होम साइंस टीचिंग सब्जेक्ट के रूप में और बीएड डिग्री।

फिजिकल एजुकेशन टीचर- ग्रेजुएशन के साथ फिजिकल एजुकेशन में बैचलर (बीपीएड) की डिग्री।

आवेदन शुल्क- आवेदन फीस के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करवाने होंगे। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी (विकलांग व्यक्ति) और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है।

वेतनमान-

  • लाइब्रेरियन – 44,900 रुपये से 1,42400 रुपये
  • सहायक शिक्षक – 35,400 रुपए से 112400 रुपये
  • TGT – 44,900 रुपये से 1,42400 रुपये
  • साइंस टीचर – 44,900 रुपये से 1,42400 रुपये
  • फिजिकल एजुकेशन टीचर – 44,900 रुपये से 1,42400 रुपये

ऐसे होगा चयन- इन पद पर उम्मीदवारों का चयन वन टियर परीक्षा योजना पर आधारित होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews