Teacher Recruitment 2023: उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 9700 से ज्यादा पदों निकली भर्ती, 16 मार्च से पहले करें Apply, जानें डिटेल्स

teacher NEWS

Teacher Recruitment 2023 : युवाओं के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय बीकानेर ने राजस्थान सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाले महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक अध्यापक लेवल – प्रथम और सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय (अंग्रेजी/गणित) के कुल 9712 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।  अब उम्मीदवार  16 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।इसमें राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1 एवं लेवल 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि सहायक अध्यापकों की यह भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है।

Teacher Recruitment 2023

कुल पद-9712

पदों का विवरण

  1. गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में सहायक अध्यापक लेवल 1 के 6670 पदों।
  2. सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय अंग्रेजी के 1219 पदों ।
  3. सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय गणित के 1219 पदों समेत कुल 9108 पदों पर भर्ती की जानी हैं।
  4. राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में सहायक अध्यापक लेवल 1 के 470 पदों।
  5. सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय अंग्रेजी के 67 पदों
  6. सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय गणित के 67 पदों समेत कुल 604 पदों पर भर्ती होगी।

आयु सीमा– उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

आवेदन शुल्क –

  1. राजस्थान शिक्षक भर्ती 2023 में आवेदन के लिए सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को 100 रुपये।
  2.  राजस्थान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग वर्ग के लिए 70 रुपये ।
  3. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 60 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
  4. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाना चाहिए।

वेतनमान– चयनित अभ्यर्थी को 16900 का मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए रीट अनिवार्य होगी। वहीं शैक्षिक व सहशैक्षिक योग्यता के अंक जुड़ेंगे। वहीं 9 साल की सेवा पूरी होने पर 29600 मिलेंगे।

इस तरह होगी भर्ती-

  1. यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक अध्यापक लेवल – प्रथम और सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय (अंग्रेजी/गणित) के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती होगी।
  2. इसमें राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1 एवं लेवल 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन-

  1. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1 और लेवल 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार ही 9712 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  2. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के रीट लेवल 1 या लेवल 2 में न्यूनतम 60 फीसदी अंक होना चाहिए।
  3. OBC, ईडब्लूएस और एससी, एसटी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 55 फीसदी निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन– उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा, इसके बाद उपलब्ध कराए गए भर्ती के लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. राज्य भर्ती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध सहायक शिक्षक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. खुद को रजिस्टर करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आवेदन पत्र भरें और यदि आवश्यक हो तो आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. एक बार हो जाने के बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  6. कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews