स्कूल शिक्षा मंत्री की बड़ी घोषणा, 30000 शिक्षकों की भर्ती करेगी सरकार, नए शैक्षणिक वर्ष से पहले पूरी होगी प्रक्रिया!

teacher recruitment

Teacher Recruitment : महराष्ट्र के युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द शिक्षक बनने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। राज्य में जल्द 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने इसकी घोषणा की है।

30000 शिक्षकों की होगी भर्ती, नये शैक्षणिक वर्ष से पहले पूरी होगी प्रक्रिया

दरअसल, महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने ऐलान किया है कि अगले महीने से शुरू हो रहे नये शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में करीब 30,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में मौजूदा आरक्षण मानदंडों का पालन किया जाएगा और साक्षात्कार भी होंगे। राज्य स्कूल शिक्षा विभाग पहले चरण में 30,000 शिक्षकों की भर्ती करेगा। हम इस साल जून में नये शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत से पहले इस प्रक्रिया को पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं।

विधानसभा में दिए थे शिक्षक भर्ती के संकेत

स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने आगे कहा कि राज्य दूसरे चरण में 20,000 और शिक्षकों की भर्ती करने की भी योजना बना रहा है। छात्रों के आधार सत्यापन के बाद दूसरे चरण में भर्ती होने वाले शिक्षकों की संख्या को तय किया जाएगा।बता दे कि बीते दिनों विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा था कि शिक्षकों के लिए 30,000 रिक्तियों को टीचर एप्टीट्यूड एंड इंटेलिजेंस टेस्ट (टीएआईटी) के माध्यम से भरा जा रहा है और यह प्रक्रिया अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। वर्ष में दो बार टीएआईटी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews