इस राज्य में शिक्षक के 5550 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 70,000 रुपये वेतन, 2 फरवरी तक करें आवेदन, यहाँ जानें डीटेल

Teacher Recruitment 2024

Teacher Recruitment 2024: शिक्षक पद पर नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों को डायरेक्टर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन असम (DEE Assam Vacancy) शानदार मौका दे रहा है। 5500 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक कैंडीडेट्स 2 फरवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लोवर प्राइमेरी और अपर प्राइमेरी स्कूलों में कुल 5550 पद रिक्त हैं। यूपी स्कूल में असिस्टेंट टीचर, साइंस टीचर और हिन्दी टीचर के 1750 पद रिक्त हैं। वहीं एलपी स्कूल में असिस्टेंट टीचर के 3800 पद खाली हैं।

योग्यता और आयु सीमा

सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास असम टीईटी या सीटीईटी की योग्यता होनी चाहिए। साथ ही ATET और CTET में लैंग्वेज 1 और लैंग्वेज 2 का मीडियम भी मैच होना चाहिए। योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी वालों को छूट प्रदान की जाएगी। (UP School Teacher Notification)

वेतन और चयन प्रक्रिया

वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत पे बैंड-2 के हिसाब से 14,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक की सैलरी प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। आरक्षित कैटेगरी के कैडिडेट्स के रिजर्वेशन भी किया गया है। (LP School Teacher Notification )

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews