शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, इस केंद्र शासित प्रदेश में निकली भर्ती, 205 पद रिक्त, 1 फरवरी तक करें आवेदन

Teacher Recruitment 2024

Teacher Recruitment 2024: केंद्र शासित प्रदेश (दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं ड्यू) में शिक्षक के पदों पर भर्ती निकली है। ट्रेनी ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के कई पद रिक्त हैं। रिक्त पदों की संख्या कुल 205 है। यदि आप भी शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं तो 1 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जाती है।

रिक्त पदों की संख्या

पीजीटी शिक्षक के लिए वैकेंसी की संख्या 75 है। इंग्लिश मीडियम के लिए 39, गुजराती के लिए 15, हिन्दी के लिए 6, मराठी के लिए 13 और लैंग्वेज सब्जेक्ट मीडियम के लिए 2 पद रिक्त हैं। टीजीटी शिक्षक के 130 पद रिक्त हैं, जिसमें इंग्लिश मीडियम के लिए 84 पद रिक्त हैं।

पात्रता और वेतन

टीजीटी शिक्षक पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और B.Ed की डिग्री 50% अंकों के साथ होना अनिवार्य होगा। B.A.Ed/B.Sc.Ed में 4 वर्ष की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। पीजीटी शिक्षक पद पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स के पास निर्धारित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ B.Ed की डिग्री होना अनिवार्य है। B.A.Ed/B.Sc.Ed डिग्री होल्डर भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। नियुक्ति के बाद पीजीटी शिक्षक को 47,600 रुपये से लेकर 1,51,000 रुपये वेतन मिलेगा। टीजीटी शिक्षक को 44,900 रुपये से लेकर 1,42,000 रुपये सैलरी दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडीडेट्स को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एक्स सर्विसमैन को 100 रुपये फीस भरना होगा। एससी/एसटी/पीडबल्यूबीडी और महिलाओं का आवेदन शुल्क माफ किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ddd.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews