शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यहाँ जूनियर बेसिक टीचर के 396 पदों पर निकली भर्ती, 19 फरवरी तक करें अप्लाई

Teacher Recruitment 2024

Teacher Recruitment 2024: चंडीगढ़ प्रशासन ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के पदों पर बम्पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 396 हैं। जनरल के लिए 179, ओबीसी के लिए 94, ईडब्ल्यूएस के लिए 39 और एससी के लिए 84 पद रिक्त हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों 19 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी होगा।कैंडीडेट्स के पास  NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) होना भी चाहिए। CTET पास होना भी जरूरी होगा। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में 150 अंकों की होगी। नियुक्ति के बाद शिक्षकों को पे मैट्रिक्स 9300-34800 रुपये +ग्रेड पे 4200 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 1000 रुपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान सभी उम्मीदवारों को करना होगा। हालांकि एससी को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के कैडिडेट्स का शुल्क माफ किया गया है। आवेदन के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले chdeducation.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment” बटन पर क्लिक करें।
  • Junior Basic Teacher के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • दिशा-निर्देश को अच्छे से पढ़ें और आवेदन पत्र को भरें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकालकर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews