इस राज्य में शिक्षक के 6100 पदों पर निकली भर्ती, 12 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन, जानें पात्रता और नियम

Teacher Recruitment 2024

Teacher Recruitment 2024: स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश सरकार ने शिक्षक पदों के लिए भर्ती  का शॉर्ट नोटिस जारी किया है।  आंध्र प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 के संबंध जल्द डिटेल नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट https://apdsc.apcfss.in/ पर जारी होगा। 12 फरवरी से आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी है।

महत्वपूर्ण तारीखें

एपी डीएससी टेट एग्जाम का आयोजन 15 मार्च 2024 से लेकर 30 मार्च 2024 तक होगा। एडमिट कार्ड 5 मार्च को जारी होंगे। 31 मार्च को प्रोविजनल आंसर की जारी होगी। 1 अप्रैल तक ऑब्जेक्शन पोर्टल खुला रहेगा। 2 अप्रैल को उत्तर कुंजी जारी होगी।  7 अप्रैल 2024 को घोषित होंगे। 3 घंटे की परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, कुल अंक 100 होंगे।

Teacher recruitment

रिक्त पदों की संख्या

रिक्त पदों की कुल संख्या 6100 है। जिसमें से एसजीटी के लिए 2280, स्कूल असिस्टेंट के लिए 2299, टीजीटी के लिए 1264 और पीजीटी के लिए 215 पद खाली होंगे। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग होगी। निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से 44 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले Official वेबसाइट https://apdsc.apcfss.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर APDSC Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी को दर्ज करें। फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें। भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews