Teacher Recruitment: प्रिंसिपल और शिक्षक के 1342 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, यहाँ जानें पात्रता और वेतन

teacher recruitment 2024

शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती

Teacher Recruitment 2024: ओडीशा आदर्श विद्यालय संगठन ने शिक्षक और प्रिंसिपल पदों पर बंपर भर्ती (OAVS Vacancy) निकाली है। ऑनलाइन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2024 तक ऑफिशयल वेबसाइट http://www.oav.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक प्रिंसिपल के लिए 110, पीजीटी फिजिक्स के लिए 25, पीजीटी केमेस्ट्री के लिए 25, पीजीटी बायोलॉजी के लिए 22, पीजीटी गणित के लिए 35, पीजीटी कॉमर्स के लिए 17, पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए 156, टीजीटी इंग्लिश के लिए 255, टीजीटी विज्ञान के 92, टीजीटी गणित के लिए 169, टीजीटी सामाजिक अध्ययन के लिए 104, कंप्यूटर टीचर के लिए 83 आर्ट टीचर के लिए 160 और PET शिक्षक के लिए 89 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों की संख्या कुल 1342 है।

योग्यता

  • प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 45% अंकों के साथ मास्टर की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही उनके पास एनसीटी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed की डिग्री होना भी जरूरी है।
  • पीजीटी शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 2 वर्ष की पीजी डिग्री 50% अंकों के साथ होना अनिवार्य है। साथ B.Ed की डिग्री भी होनी चाहिए।
  • टीजीटी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 4 वर्ष का इंटीग्रेटेड कोर्स डिग्री होना अनिवार्य है।
  • पीईटी पद पर आवेदन करने के लिए पेट उम्मीदवारों के पास फिजिकल एजुकेशन में डिग्री होना अनिवार्य है।
  • B.E/B.Tech (Computer Science) डिग्री होल्डर कंप्युटर टीचर के पद पर आवेदन कर सकते हैं।
  • आर्ट टीचर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास फाइन आर्ट्स या विजुअल आर्ट्स में बैचलर की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

प्रिंसिपल पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष और न्यूनतम 32 वर्ष होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 38 वर्ष होनी चाहिए। योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, इंटरव्यू और परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

  • प्रिंसिपल- पे लेवल 13 के हिसाब से 67,700 रुपये
  • पीजीटी शिक्षक- पे लेवल 11 के तहत 47,600 रुपये
  • टीजीटी/आर्ट्स टीचर- पे लेवल 9 के तहत 44,900 रुपये
  • पीईटी और कंप्यूटर टीचर- पे लेवल 9 के तहत 35,400 रुपये
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews