
Teacher Recruitment 2024 : सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। शिक्षा विभाग, कोकराझार असम ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। फिलहाल इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 2 मार्च है। उम्मीदवार recruitment.bodoland.gov.in पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।
Teacher Recruitment 2024
कुल पद-16
पदों का विवरण
- ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) – 1,413 पद
- पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) – 141 पद
आयु सीमा- ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) : 18-38 वर्ष के बीच और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) : 18-40 वर्ष के बीच आयु सीमा निर्धारित की गई है।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्यता- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ बीएड होना चाहिए। तभी वे आवेदन करने के पात्र माने जायेंगे। इसके अलावा कोर्स के लिए एलिजिबल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए।
वेतनमान- जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें विभिन्न वेतनमान पर रखा जाएगा।जैसे ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर- 14000 रुपये – 70000 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर- 22000 रुपये – 97000 रुपये।
चयन प्रक्रिया- चयन केवल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर भर्ती संस्था द्वारा एक मेरिट लिस्ट सूची तैयार की जाएगी।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

