Teacher Recruitment 2024 : 5000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 30 अप्रैल से पहले करें आवेदन, सैलरी 50 हजार पार, जानें आयु सीमा और योग्यता

mp recruitment

Odisha Teacher Recruitment 2024: सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। ओडिशा राज्य चयन बोर्ड की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्सके 1061  पदों पर भर्ती निकाली गई है।  18 अप्रैल तक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।वही ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन ने स्कूल एंड मास एजुकेशन डिपार्टमेंट 1342 पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://oav.edu.in पर जाकर 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) ने 2629  पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 01 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Odisha PGT Teacher Recruitment 2024

कुल पद– 1061

आयु सीमा – उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी, 2024 तक 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आयु सीमा में छूट के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते है। एससी/एसटी/एसईबीसी/महिला/भूतपूर्व सैनिकों के मामले में, ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, 40% विकलांगता वाले PwD उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री। उम्मीदवारों ने एनसीईआरटी-मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन से कम से कम 50% या समकक्ष ग्रेड के साथ छह साल का पीजी कोर्स पूरा किया हो। उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त बीएड या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।वाणिज्य, शिक्षा, भूविज्ञान, गृह विज्ञान, तर्क और दर्शन, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, आईआरपीएम, तेलुगु और उर्दू में पीजीटी पदों के लिए बीएड डिग्री की जरूरत नहीं है।

वेतनमान- चयनित उम्मीदवारों को योग्यतानुसार 44,900 से 1,42,400 रुपए प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं भरना। अन्य उम्मीदवारों के लिए यह राशि 200 रुपए है।

चयन प्रक्रिया- चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और एक कैरियर मूल्यांकन परीक्षा शामिल है। लिखित परीक्षा के लिए अर्हक अंक अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 40% और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 30% हैं।

OAVS TGT/PGT Teacher Recruitment 2024

कुल पद– 1342

पदों का विवरण

पीजीटी फिजिक्स- 25 ,पीजीटी केमिस्ट्री- 25, पीजीटी बायोलॉजी- 22, पीजीटी मैथ्स- 35, पीजीटी कॉमर्स- 17, पीजीटी कंप्यूटर साइंस- 156, टीजीटी इंग्लिश- 255, टीजीटी मैथ्स- 169, टीजीटी साइंस- 92, टीजीटी सोशल स्टडीज 102, आर्ट टीचर- 160, कंप्यूटर टीचर- 83

आयु सीमा – प्रिंसिपल पद को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 38 वर्ष से कम और 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसकी जानकारी अभ्यर्थी पोर्टल पर मौजूद सूचना से प्राप्त कर सकते हैं।

योग्यता- इन पदों के लिए लागू राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय से BEd के साथ कला/विज्ञान में मास्टर डिग्री/बैचलर डिग्री।TGT के लिए उम्मीदवारों को TGT सामाजिक अध्ययन पास होना चाहिए। OSSTET / OTET-पेपर- II पास होना जरूरी है। PGT के लिए, PG प्रोग्राम में कम से कम 50% अंक (SCST/PH/SEBC के लिए 45%)

चयन प्रक्रिया-उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), साक्षात्कार और प्रदर्शन परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। संबंधित में विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क- प्रिंसिपल पदों के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य और SEB  उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है। जबकि SC/ST और PWD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1250 रुपये है। शिक्षण पदों के लिए आवेदन शुल्क यूआर और SEBC उम्मीदवारों के लिए ₹1500 और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये है।

OSSSC Teacher Recruitment 2024

कुल पद -2629

पदों का विवरण-ओडिशा के सरकारी स्कूलों में टीजीटी (कला), टीजीटी (विज्ञान-पीसीएम), टीजीटी (विज्ञान-सीबीजेड), संस्कृत शिक्षक, हिंदी शिक्षक, जनजातीय भाषा शिक्षक और सेवक/सेविका, शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) के पदों को भरना है।

एज लिमिट- उम्मीदवार की आयु 01 अप्रैल, 2024 तक 21 वर्ष हो गई हो और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी जैसी आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को ऊपरी सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता और डिटेल्स- ओडिशा शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और जिलेवार रिक्तियों आदि से संबंधित सभी जानकारी ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित कर देगा। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे वेतन, पात्रता मानदंड आदि से संबंधित डिटेल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जा सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews