Teacher Recruitment 2024 : यहां विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 14 मई से पहले करें आवेदन, जानें आयु सीमा-योग्यता और डिटेल्स

इस भर्ती में जनरल के लिए 600 रुपए, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपए और एससी/एसटी/पीएच के लिए 150 रुपए निर्धारित किए गए है।
Teacher Recruitment 2024

Bihar Teacher Recruitment 2024 : बिहार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अंतर्गत सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और लास्ट डेट 16 मई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं।

Bihar Teacher Recruitment 2024

कुल पद- 62 पद

पदों का विवरण- 41 रिक्तियां माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए और 21 उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए हैं।

  • स्नातकत्तरी अध्यापक (TGT): अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, कला और शिल्प, कंप्यूटर, संगीत, नृत्य, शारीरिक शिक्षा।
  • स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT): भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, नागरिक शास्त्र, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, लेखा, व्यवसाय अध्ययन, उद्यमिता।

आयु सीमा- न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। प्राधिकरण के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

योग्यता-संबंधित विषय में पीजी डिग्री, बिहार टीईटी/सीटीईटी परीक्षा पास। तीन साल का टीचिंग एक्सपीरियंस।

आवेदन शुल्क- जनरल के लिए 600 रुपए, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपए और एससी/एसटी/पीएच के लिए 150 रुपए निर्धारित किए गए है।

चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन,मेडिकल टेस्ट।

वेतनमान-लेवल – 9 के अनुसार।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें।
  • अब सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक
  • शिक्षक आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज कर अपना रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें, फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • सबमिट करते ही आपका बिहार शिक्षक भर्ती वैकेंसी के लिए फॉर्म जमा हो जायेगा।
  • कंफर्मेशन पेज की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

https://www.bpsc.bih.nic.in/

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews