Teachar Recruitment 2025: 10758 पदों पर निकली है भर्ती, अब 17 मार्च तक कर सकते है आवेदन, 20 मार्च को परीक्षा, जानें आयु सीमा पात्रता

चयनित उम्मीदवारों को ₹25,000 से ₹30,000 के साथ महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यह वेतनमान सरकारी मानकों के अनुसार आकर्षक है और इसमें समय-समय पर संशोधन भी किया जा सकता है।
government job 2026

MP Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक पदों पर 10,758 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू कर दी है। अब उम्मीदवार 17 मार्च तक आवेदन कर सकते है, इसकी परीक्षा 20 मार्च को आयोजित की जाएगी।

इससे पहले आवेदन की लास्ट डेट 11 फरवरी 2025 तय की गई थी।फॉर्म में 28 जनवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक संशोधन करने के लिए कहा गया था। आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू हुई है।इस भर्ती के माध्यम से माध्यमिक शिक्षक (सब्जेक्ट) माध्यमिक शिक्षक खेल, माध्यमिक शिक्षक संगीत, प्राथमिक शिक्षक खेल प्राथमिक शिक्षक संगीत और प्राथमिक शिक्षक नृत्य के पदों को भरा जाएगा।

MP Teacher Recruitment 2025

कुल पद: 10758

पदों का विवरण

  • माध्यमिक शिक्षक (विषय) – 7929
  • माध्यमिक शिक्षक खेल – 338
  • संगीत के माध्यमिक शिक्षक (गायन एवं वादन) – 392
  • प्राथमिक शिक्षक खेल – 1377
  • प्राथमिक शिक्षक संगीत (गायन और वादन) – 452
  • प्राथमिक शिक्षक नृत्य – 270

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की जाएगी। सभी महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

योग्यता: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  • माध्यमिक शिक्षक (सब्जेक्ट) – प्रारंभिक शिक्षा में ग्रेजुएट की डिग्री और 2 साल का डिप्लोमा, या ग्रेजुएशन की डिग्री और 1 साल बी.एड।
  • माध्यमिक शिक्षक खेल – कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ शारीरिक शिक्षा में ग्रेजुएशन (बीपीएड/बीपीई) या समकक्ष योग्यता।
  • संगीत के माध्यमिक शिक्षक (गायन और वादन) -बी.म्यूज/ एम.म्यूज – प्राथमिक शिक्षक खेल- हायर सकेंडरी और फिजिकल एजुकेशन में डिप्लोमा।
  • प्राथमिक शिक्षक संगीत (गायन एवं वादन)- हायर सेकंडरी एवं संगीत/डांस में डिप्लोमा।
  • प्राथमिक शिक्षक नृत्य – हायर सेकंडरी और नृत्य में डिप्लोमा।

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को ₹25,000 से ₹30,000+ महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा। यह वेतनमान सरकारी मानकों के अनुसार आकर्षक है और इसमें समय-समय पर संशोधन भी किया जा सकता है।

सिलेक्शन प्रोसेस : रिटेन एग्जाम के बेसिस पर

आवेदन शुल्क: सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।SC/ST/OBC/EWS और दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों, जो मध्य प्रदेश के निवासी हैं आवेदन शुल्क 310 रुपये है।आवेदन प्रक्रिया के दौरान ईएसबी द्वारा किसी भी प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी।

20 मार्च को 13 शहरों में परीक्षा 

परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी।यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक होगी।दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।शिक्षक भर्ती परीक्षा राज्य के 13 शहरों बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सीधी और उज्जैन में होगी।

https://esb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews