Teacher Recruitment 2025: 16,347 पदों पर निकली है भर्ती, 15 मई तक करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

आंध्र प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने मेगा DSC भर्ती 2025 के तहत 16,347 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती और सालाना रोजगार कैलेंडर राज्य सरकार की प्रमुख चुनावी घोषणाओं में शामिल थी, जिन्हें अब लागू किया जा रहा है।
Teacher recruitment 2025

Teacher Recruitment 2025 : आंध्र प्रदेश में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है।आंध्र प्रदेश सरकार ने मेगा डीएससी (जिला चयन समिति) के तहत 16,347 शिक्षकों की भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 मई तक आधिकारिक वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश डीएससी भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 6 जून से 6 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।जून के पहले हफ्ते में एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसके आधार पर ही उम्मीदवार परीक्षा हॉल में प्रवेश कर पाएंगे।उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे सभी के लिए पात्र हों। ऐसे में उन्हें पदों की प्राथमिकता आवेदन करते समय दर्ज करनी होगी।

AP Teacher Recruitment

कुल पद: 16347

पदों का विवरण

  • 14,088 जिला स्तर के पद
  • 2,259 राज्य/क्षेत्रीय स्तर के पद

योग्यता: उम्मीदवार ने इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक (SC, ST, BC, दिव्यांग के लिए 45%) हासिल किए हों। उनके पास 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) या 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed.) की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा : आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2025 को 18 से 44 साल के बीच होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया : परीक्षा के आधार पर

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Register Now’ पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन मैनुअल को ध्यान से पढ़ें और ‘Proceed’ पर क्लिक करें।
  • नई विंडो ओपन होगी, जहां आप अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि भरें और OTP द्वारा वेरीफाई करें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें।
  • आप भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews