
Teacher Recruitment 2023 : ओडिशा में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। ओडिशा में संचालित होने वाले आर्दश विद्यालयों में विभिन्न विषयों के लिए शिक्षकों के 1,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, इसके आवेदन की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 6 अप्रैल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oav.edu.in पर जाकर भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते है।
Teacher Recruitment 2023
- कुल पद- 1010
- आयु सीमा– प्रिंसिपल पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष एवं न्यूनतम 32 वर्ष है। जबकि अन्य पदों के लिए यह न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 38 वर्ष है। आरक्षण के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
- योग्यता- सभी पदों के लिए विषयों के अनुसार अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है, जिसकी पूरी जानकारी आप नोटिफिकेशन पर जाकर चेक कर सकते हैं।
- चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, इंटरव्यू एवं पर्फार्मेंस टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
- महत्वपूर्ण तिथियां – आवेदन की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2023 है।जबकि, आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2023 है।
- वेतनमान – प्रिंसिपल को 67,700 रुपए प्रतिमाह, पीजीटी टीचर को 47,600 रुपये प्रतिमाह और टीजीटी टीचर को 44,900 रुपये मिलेगी।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

