Teacher Recruitment: यहां कई पदों पर निकली है शिक्षकों की भर्ती, 27000 पार सैलरी, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

teacher recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप रेलवे में शिक्षक की नौकरी करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। सेंट्रल रेलवे (Central Railway Teacher Recruitment 2022) ने 22 शिक्षकों के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2022 को वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।ये भर्ती भुसावल मंडल में रेलवे स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) के लिए निकाली गई है, उम्मीदवारों का चयन कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगा।

Teacher Recruitment 2022

कुल पद-22

पदों का विवरण- पीजीटी के 6 पद, टीजीटी के 8 पद और पीआरटी के 9 पद भरे जाएंगे।

आयु सीमा: योग्य उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष तक होनी चाहिए।

योग्यता-

PGT Teacher: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, बीएड और हिंदी व अंग्रेजी मीडियम में पढ़ा लेते हों।
TGT Teacher: संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ एलीमेंट्रीस एजुकेशन में 2 वर्ष का डिप्लोमा, बीएड और हिंदी व अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाने में कोई दिक्कत न हो।
PRT Teacher: कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा पास के साथ संबंधित विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

वेतनमान- पीजीटी को 27,500 रुपये महिना, टीजीटी को 6,250 रुपये मासिक आधार पर समेकित भुगतान और पीआरटी के लिए 21,250 रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलेगा. भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए रेलवे जॉब नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

इंटरव्यू डिटेल्स- योग्य उम्मीदवारों को बताए गए डॉक्यूमेंट्स के साथ 04 अक्टूबर को भुसावल में स्थित डीआरएम ऑफिस में आयोजित इंटरव्यू में शामिल होना होगा।  इंटरव्यू सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण दस्तावेज– जो उम्मीदवार रेलवे में शिक्षक भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जन्म तिथि प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, आधार कार्ड और पैन कार्ड ले जाना होगा।

यह भी पढ़े…Teacher Recruitment 2022: 150 से ज्यादा पदों पर निकली है शिक्षकों की भर्ती, आवेदन शुरू, 6 अक्टूबर से पहले करें Apply, जानें आयु-पात्रता

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews