Teacher Recruitment : सीनियर टीचर के 2129 पदों पर निकली है भर्ती, 26 दिसंबर से आवेदन शुरू, जानें आयु सीमा योग्यता और परीक्षा पैटर्न

RPSC द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एलिजिबिलिटी के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ एजुकेशन में ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।
Teacher Recruitment 2024

RPSC Teacher Recruitment :  राजस्थान में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2129 सीनियर टीचर (सेकंड ग्रेड) पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगी।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने यह वैकेंसी 8 विषयों के लिए निकाली है। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, पंजाबी और उर्दू के शिक्षकों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के आधार पर सेलेक्ट किया जाएगा, लेकिन अभी परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की है।

RPSC Senior Teacher Vacancy

कुल पद: 2129

पदों का विवरण

  • गैर अनुसूचित क्षेत्र 1727 पद
  • अनुसूचित क्षेत्र में विभिन्न विषय पर वरिष्ठ अध्यापक 402 पद

आयु सीमा: उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।आयु सीमा की गणना जनवरी 1, 2026 के आधार पर की जाएगी।आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता: प्रासंगिक विषय के साथ स्नातक और बी.एड./डी.एड. का प्रमाणपत्र। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ एजुकेशन में ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है.

आवेदन शुल्क : जनरल कैटेगरी के लिए 600 रुपये,ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के के लिए 400 रुपये और आवेदन में सुधार करने के लिए 500 रुपये शुल्क तय किया गया है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा के आधार पर

परीक्षा पैटर्न:

  • परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। परीक्षा दो भागों में होगी पेपर I और पेपर II
  • पेपर I: 200 अंक। 100 मल्टिपल चॉइस क्वेश्चेन (MCQs) होंगे। समय सीमा 2 घंटे ।
  • पेपर II: 300 अंक। 150 मल्टिपल चॉइस क्वेश्चेन।समय सीमा 2 घंटे 30 मिनट।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक कटेंगे।

https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/RecruitmentAdvertisements/52C8C180FC8444E397C1FAAEF0947C96.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews