Teachers Recruitment : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, MPPEB-MPTET 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी, जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, हजारों पदों पर होगी भर्ती

teacher news

 Teachers Recruitment : प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकारी स्कूल में शिक्षक भर्ती की नई प्रक्रिया नए साल से शुरू होगी। जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस बार 7500 से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती आयोजित की जा सकती है।

हालांकि नए नियम के तहत शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों को दो बार परीक्षा देना अनिवार्य होगा। पात्रता परीक्षा के बाद चयन परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। जनजातीय कार्य विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित किए जाएंगे। इसी बीच मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा नियम पुस्तिका जारी की गई है। 12 जनवरी से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत की जाएगी। वही आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी रखी गई है।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 12 जनवरी 2023
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि -27 जनवरी 2023
  • आवेदन में संशोधन की तिथि- 12 जनवरी से 1 फरवरी
  • परीक्षा की संभावित तारीख -1 मार्च 2023

नियम में संशोधन

मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख की घोषणा किए जाने के साथ ही पात्रता परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की भी तैयारी की गई है। फिलहाल कितने पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए पदों की संख्या का उल्लेख नहीं किया गया है। जल्द ही इस संबंध में विज्ञापन जारी किया जाएगा।

योग्यता

पदों पर योग्यता की बात करें तो संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि द्वितीय श्रेणी के साथ बीएड और समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। इसके साथ ही परीक्षा में अहर्ता होने के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसद अंक और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 फीसद अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

आवेदन शुल्क

पदों पर भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए ₹600 जबकि आरक्षित वर्ग के लिए ₹300 निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को प्रति प्रश्नपत्र के हिसाब से शुल्क का भुगतान करना होगा। वही पोर्टल शुल्क के रूप में उम्मीदवारों से ₹60 वसूली किए जाएंगे और लॉगिन करते समय ₹20 अदा करना अनिवार्य होगा।

परीक्षा तिथि पर अपडेट

इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 1 मार्च से शुरू होने की संभावना जताई गई है। दो पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली-पाली सुबह 9:00 से 11:30 तक आयोजित की जाएगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी।

इससे पूर्व सरकार ने उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता को आजीवन कर दिया था। वर्ष 2018 के बाद आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए उनके पात्रता परीक्षा की वैधता आजीवन रहेगी। इसके बाद आयोजित होने वाले शिक्षक भर्ती में उम्मीदवारों, चयन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए उन्हें पुनः पात्रता परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं होगी।

Link 

http://peb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2023/HSTET_2023_RuleBook.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews