Teachers Recruitment : 18000 पदों पर होगी भर्ती, वर्ग 3 के उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ, नवंबर में प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में मिलेगी जॉइनिंग

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट मध्य प्रदेश के शिक्षकों उम्मीदवारों (MP Teachers Recruitment) के लिए अच्छी खबर है। एमपी टेट वर्ग 3 (MPTET Varg 3) के उम्मीदवारों को दिसंबर के अंत तक जॉइनिंग (joining) उपलब्ध करवा दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू होगी।

जारी आदेश के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा नवंबर में 18527 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की भर्ती 17 नवंबर से शुरू होगी। ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के संबंध में आदेश जारी किए है। दिसंबर के अंत तक उन्हें पोस्टिंग मिलने की संभावना भी जताई गई है।

Read More : 43000 शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, 24 हजार को मनचाहा तबादला, 5 नवंबर तक होगी पोस्टिंग, मिलेगा लाभ

इस संबंध में नियम और निर्देश 31 अक्टूबर को एमपी ऑनलाइन पर जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए जनजाति कार्य विभाग के 11000 पदों पर जबकि स्कूल शिक्षा विभाग के 7429 पदों पर संयुक्त भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पोस्टिंग के लिए आदेश विभागों द्वारा अलग-अलग जारी किए जाएंगे।

इसके लिए 2 विभागों द्वारा एक साथ कॉउन्सिलिंग की प्रक्रिया को अपनाया जाएगा, स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती नियम 2018 के अनारक्षित वर्ग के कमजोर अभ्यर्थियों के लिए प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 60% अंक को हटाकर 50% किया गया है। इसके लिए संशोधित कर रिजल्ट तैयार किए जाएंगे और इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया नवंबर में शुरू की जाएगी। संयुक्त कॉउन्सिलिंग के लिए आवेदक को रोल नंबर जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा।

इसी के माध्यम से विशेषण का कार्य पूरा करना होगा। डॉक्यूमेंट अपलोडिंग के बाद चॉइस फिलिंग का ऑप्शन प्रदान किए जाएंगे। उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से विषय वार जिलावार स्कूलों के क्रम के ऑप्शन दर्ज करने होंगे। साथ ही चॉइस फिलिंग के लिए निर्धारित शुल्क भरकर आखिरी दिन तक चॉइस फिलिंग में संशोधन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

उम्मीदवारों की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिलेक्शन लिस्ट जारी की जाएगी। जिसमें दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। डॉक्यूमेंट सत्यापन जिला सहायक आयुक्त द्वारा किया जाना है। यह सत्यापन उसी जिले में होगा जिस जिले के लिए उम्मीदवार का चयन हुआ है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews