सुप्रीम कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के 90 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी, जानें आवेदन प्रिक्रिया

सुप्रीम कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के 90 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी, जानें आवेदन प्रिक्रिया

Recruitment in Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से रिसर्च एसोसिएट के 90 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं, इस साल के शुरूआती महीने में ही युवा लॉयर को एक बड़ा मौका है। जो न्यायिक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और उच्चतम न्यायालय में रिसर्च एसोसिएट के रूप में काम करने का सपना देख रहे हैं। इस भर्ती के साथ न्यायिक क्षेत्र में काम करने का उनका सपना पूरा हो सकता है।

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत:

रिसर्च एसोसिएट के 90 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन 25 जनवरी से शुरू हो गए है। जो 15 फरवरी 2024 तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

आवश्यक योग्यता:

आवेदकों को एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट्स की डिग्री होनी चाहिए। इससे पहले कुछ साइबर सिक्योरिटी के विषयों में विशेषज्ञता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा:

आवेदकों की आयु 20 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क:

आवेदन शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 500 रुपए जमा करना होगा।

यहां रखी गई आवश्यक शर्तों के अलावा, आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने और समझने का सुझाव दिया जाता है। आवेदकों को योग्यता शर्तों की समीक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए ताकि उनका आवेदन सही समय पर स्वीकृत हो सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews