Sarkari Naukari: यहाँ नर्स और MTS समेत कई पदों के लिए निकली भर्ती, 164 पद खाली, मिलेगी अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

ISRO Recruitment

TMC Recruitment: टाटा मेमोरियल सेंटर में नए नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक नर्स, रिसर्च असिस्टेंट, टेक्निकल ऑफिसर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर शुरू हो चुकी है, जो 14 दिसंबर 2022 तक जारी रहेगी। बता दें कि अलग-अलग पोस्ट के लिए तारीख भी अलग निर्धारित की गई है। कुल वैकेंसी की संख्या 164 है।

वैकेंसी की संख्या
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ-50
  • नर्स-24
  • पेशेंट असिस्टेंट-38
  • टेक्निकल ऑफीसर-2
  • टेक्निकल कोऑर्डिनेटर-2
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर-38
  • फील्ड इंवेस्टिगेटर-2
  • रिसर्च असिस्टेंट- 1
  • फार्मासिस्ट-6
योग्यता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता की अलग निर्धारित की गई है। 10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन/बीएमएस/बीएचएमएस की योग्यता वाले कैंडीडेट आवेदन कर सकते हैं। मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य होगा। साथ ही इस क्षेत्र में अनुभव होना भी अनिवार्य होगा। पात्रता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा, जिसकी जानकारी अधिसूचना में दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं, इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट tmc.gov.in पर जाएं।
  • वहां करियर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज चुलेगा। अलग-अलग भर्ती के नोटिफिकेशन दिखेंगे।
  • आप जिन पदों के लिए इच्छुक हैं, उसके लिंक पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews