IIM CAT 2024: आज आवेदन की आखिरी तारीख, जानें सिलेबस और महत्वपूर्ण जानकारी

IIM CAT 2024 के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख है। इस परीक्षा में बैठने के इच्छुक कैंडिडेट्स को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए।
IIM CAT 2024

IIM CAT 2024 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। अगर आपने अभी तक कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए अप्लाई नहीं किया है, तो अब ज्यादा देर मत कीजिए और जल्द ही फॉर्म भर दीजिए। आपको बता दें पहले ही आवेदन की तारीख बढ़ाई जा चुकी है और आज 20 सितंबर को यह अंतिम मौका है।

IIM की ऑफिशल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें आज आखिरी मौका है आज के बाद आप फॉर्म नहीं भर पाएंगे।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

जनरल कैटेगरी की उम्मीदवारों को ₹2400 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि SC, ST और PH कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹1200 है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। CAT परीक्षा 24 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। अगर आप टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेना चाहते हैं तो देर मत कीजिए और आज ही आवेदन कीजिए।

IIM CAT 2024 सिलेबस

CAT परीक्षा तीन मुख्य खंडों में विभाजित है वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कंप्रीहेंशन, डाटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग, क्वांटेटिविव एबिलिटी। इन तीनों खंडों में कुल 66 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक खंड का अलग-अलग वेटेज है। वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कंप्रीहेंशन पर 10%, रीडिंग कंप्रीहेंशन पर 24% लॉजिकल रीजनिंग और डाटा इंटरप्रिटेशन पर 30% और क्वांटेटिविव एबिलिटी पर 34% वेटेज दिया गया है।

एग्जाम पैटर्न (IIM CAT 2024 Exam Pattern)

CAT परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड (वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कंप्रीहेंशन, डाटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटेटिविव एबिलिटी) को हल करने के लिए 40 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया जाएगा यानी वह प्रत्येक खंड को हल करने के लिए 50 मिनट ले सकते हैं।

यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि एक खंड पूरा किए बिना दूसरे खंड पर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी प्रश्न कंप्यूटर पर आधारित होंगे और उम्मीदवारों को एक खंड पूरा करने के बाद ही दूसरे खंड पर जाने का ऑप्शन मिलेगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड (IIM CAT 2024 Admit Card)

CAT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 नवंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसमें परीक्षा केंद्र समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लिखी रहती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा से संबंधित किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews