सरकारी नौकरी 2025: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका, UCO बैंक ने निकाली 250 पदों पर भर्ती, 5 फरवरी तक भरें फॉर्म

यूको बैंक ने एलबीओ पदों के लिए एप्लीकेशन पोर्टल खोल दिया है। ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
UCO Bank Recruitment 2025

UCO Bank Recruitment 2025: पब्लिक सेक्टर के यूको बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी यानी आज से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ucobank.com/ पर जाकर 5 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 250 है।  देश भर के अलग-अलग राज्यों में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। गुजरात में 57, महाराष्ट्र में 70, असम में 30, कर्नाटक में 35, त्रिपुरा में 13, सिक्किम में 6, नागालैंड में पांच, मेघालय में चार, केरल में 15, तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश में 10, जम्मू एवं कश्मीर में पांच पद खाली हैं। जनरल के लिए 121, ईडब्ल्यूएस के लिए 21, ओबीसी के लिए 63, एसटी के लिए 14 और एससी के लिए 31 पद रिजर्व किए गए हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कौन कर सकता है फॉर्म? (UCO Bank Bharti)

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन (Bank Jobs)

उम्मीदवारों का चयन 3 घंटे के लिखित परीक्षा, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद 48,480  रुपये से लेकर 85,920 रुपये तक वेतन मिलेगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क (Fees)

आवेदन करने के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 175 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 850 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews