Jobs alert 2021: इस पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 80,000 रुपए तक, लास्ट डेट नजदीक

India Post Payments Bank

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी (Government Jobs 2021) की राह देख रहे तो यह खबर आपके काम की है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC ) ने शैक्षणिक सलाहकार के पद को भरने के लिए भर्ती निकाली है।इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और 31 अक्टूबर 2021 लास्ट डेट है।इच्छुक उम्मीदवार UGC की आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in/jobs पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान अनुबंध के आधार पर UGC में 1 अकादमिक सलाहकार रिक्ति को भरेगा। इसमें चयन विधिवत गठित चयन समिति की सिफारिश पर उम्मीदवार को काम पर रखा जाएगा।

MP Corona : 5 दिन में 84 नए केस, आज फिर 10 पॉजिटिव, इन जिलों में बढ़ी टेंशन

इस भर्ती (UGC Recruitment 2021) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में फर्स्ट कैटेगरी में मास्टर डिग्री, प्रासंगिक अनुशासन में नेट होना चाहिए।इसके अलावा जिनके पास पीएचडी डिग्री या शोध का अनुभव भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।चयनित उम्‍मीदवारों को प्रति माह 70000-80000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।इस पद पर भर्ती के के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल रखी गई है।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अधिकारियों से मांगी लिस्ट, पेंशन को लेकर भी राहत

इस पद पर नियुक्ति एक विधिवत गठित चयन समिति की सिफारिश पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in/jobs के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।अधिसूचना के अनुसार, प्रोबेशन पीरियड छह महीने होगा जो कि पर्फोरमेंस रिव्यू के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा यूजीसी बिना कोई कारण बताए किसी भी समय टर्मिनेट भी कर सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • यूजीसी के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और भर्ती/ करियर टैब पर जाएं
  • होमपेज पर, ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में पूछे गए सभी आवश्यक विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अगला, विवरणों का ध्यानपूर्वक पूर्वावलोकन करें और सबमिट करें।
  • आवेदन पत्र की एक प्रति सुरक्षित।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews