UGC Recruitment 2023 : विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, 3 दिसंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पात्रता और नियम

ugc discontinued mphil degree

UGC Recruitment, UGC Recruitment 2023 : यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू की जा चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर रखी गई है।

नोटिफिकेशन जारी

यूजीसी द्वारा जॉइंट सेक्रेटरी के चार पदों पर डायरेक्ट भर्ती होनी है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार यूजीसी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कर्मचारियों की भर्ती होगी। वही यह कॉन्ट्रैक्ट 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

आयु सीमा

इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा अधिकतम 56 उपन्यास निर्धारित की गई है। 56 उम्र से कम उम्मीदवार आवेदन की पात्रता रखेंगे।

शैक्षणिक योग्यता

वही शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो सेंट्रल, स्टेट यूनिवर्सिटी और किसी भी अन्य संस्थान से कम से कम 5 साल तक काम कर चुके अधिकारी इन पदों पर भर्ती के लिए पात्रता रखेंगे।

इसके अलावा एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन में काम से कम 5 साल का अनुभव रखने वाले इन पदों पर आवेदन की पात्रता रखेंगे।

वेतनमान 

इन पदों पर नियुक्त होने वाले अधिकारियों को हर महीने 37400 से लेकर 215900 तक की सैलरी उपलब्ध कराई जाएगी।

सिलेक्शन प्रक्रिया 

वही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा टेस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए अधिकारियों के इंटरव्यू लिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूजीसी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाए जब क्षेत्र पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करें
  • जरूरी डॉक्यूमेंट फोटो और सिग्नेचर के साथ फॉर्म भरे।
  • फॉर्म को भविष्य के संदर्भ में संभाल कर रखें

Notification

Registration

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews