UGC Recruitment: कई पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी 1 लाख तक सैलरी, जाने अन्य डिटेल्स..

ugc discontinued mphil degree

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। ज्वाइंट सेक्रेट्री और डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 16 है।  उम्मीदवारों की नियुक्ति देश के अलग-अलग यूजीसी केंद्र (UGC Centre) में की जाएगी।  जिसमें भोपाल समेत हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, बैंगलोरभी शामिल है। 13वें वेतन लेबल (pay level) के हिसाब से उम्मीदवारों को सैलरी दी जाएगी।  जिसके मुताबिक करीब 75,000 रुपए से लेकर ₹215900 तक वेतन दिया जाएगा और समय के अनुसार इसमें बढ़ोतरी भी की जाएगी।

यह भी पढ़े… Job Alert: यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का मौका! होगी आकर्षक सैलरी, 4 अप्रैल तक कर पाएंगे आवेदन

बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मास्टर की डिग्री होना अनिवार्य होगा। साथ ही उनके पास 12 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत एससी एसटी/ ओबीसी /पीडब्ल्यूडी  कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। उम्मीदवार UGC के ऑफिशियल वेबसाईट ugc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं:7534044_Advertisment-jS-DS-10-03-2022

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews