UKPSC PCS 2024 Admit Card : जारी किया यूकेपीएससी प्री एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

इस परीक्षा में बिना प्रवेश पत्र एंट्री नहीं दी जाएगी, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें।
admit card

UKPSC PCS 2024 Admit Card : उत्तराखंड भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्री परीक्षा का प्रवेश पत्र घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ukpscnet.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि यूकेपीएससी ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/उच्च अधीनस्थ सेवा के पद के लिए लिखित परीक्षा 14 जुलाई, 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12.00 बजे तक और दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना प्रवेश पत्र एंट्री नहीं दी जाएगी, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ukpscnet.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews