UKSSSC Junior Assistant Admit Card : जारी किया यूकेएसएसएससी ने जूनियर असिस्टेंट और अन्य पदों के परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

19 जनवरी 2025 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली जूनियर असिस्टेंट और डाटा ऑपरेटर, वेलकमर/मेट, हाउसिंग इंस्पेक्टर, वर्क सुपरवाइजर/कंप्यूटर रिसेप्शनिस्ट व अन्य भर्ती परीक्षा के लिए राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं, जो ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
admit Card

UKSSSC Junior Assistant Admit Card 2025 : जूनियर असिस्टेंट और अन्य परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने जूनियर असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट uksssc.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने , डाटा ऑपरेटर, वेलकमर/मेट, हाउसिंग इंस्पेक्टर, वर्क सुपरवाइजर/कंप्यूटर रिसेप्शनिस्ट व अन्य परीक्षा 19 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसका समय 2 घंटे होगी। इस परीक्षा के लिए कुल अधिकतम अंक 100 हैं वहीं गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

परीक्षार्थी अपने साथ लेकर जाएं एक वैलिड पहचान पत्र

गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uksssc.co.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews