
UKSSSC Recruitment 2025 : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 07 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे।चयनित उम्मीदवारों को 1,42,400 रुपये तक बेसिक सैलरी दी जाएगी। भत्तों और इंक्रीमेंट के बाद इन-हैंड सैलरी बनेगी।
UKSSSC Recruitment 2025
कुल पद: 128
पदों का विवरण
- गढ़वाल मंडल के लिए 74 पद
- कुमाऊं मंडल के लिए 54 पद
आयु सीमा: आयु 21 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड के एससी एवं एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
योग्यता: उम्मीदवारों ने भारत के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड की डिग्री व इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जो 18 जनवरी 2026 (संभावित तारीख) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में मल्टीपल चॉइस वाले ऑब्जेक्ट टाइप 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। नेगेटिव मार्किंग के तौर पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे।
आवेदन शुल्क: सामान्य / ओबीसी अभ्यर्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी / एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई से भुगतान कर सकते है।
सैलरी: लेवल-07 के तहत 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक का वेतन मिलेगा. यह वेतन उम्मीदवारों को सरकारी नियमों और 7वें वेतन आयोग के अनुसार दिया जाएगा.
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

