सरकारी नौकरी 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली 250 पदों पर भर्ती,  25 अगस्त तक करें आवेदन 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। इससे पहले उम्मीदवारों को योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। 
union bank of india recruitment 2025

पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (वेल्थ मैनेजर) पदों पर भर्ती ( Union Bank Of India Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार  ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाकर 25 अगस्त 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले सभी कैंडिडेट्स को एक बार पात्रता, वैकेंसी और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 250 है।  जिसमें से एससी के लिए 37, एसटी लिए 18, ओबीसी के लिए 67, ईडब्ल्यूएस के लिए 25 और जनरल के लिए 103 पर खाली हैं। आवेदन करने के एससी/एसटी/PWD कैंडीडेट्स को 177 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस  1180 रूपये है। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग,  यूपीआई और मोबाइल वॉलेट के जरिए फीस का भुगतान किया जा सकता है।

सेलेक्शन प्रोसेस और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, एप्लीकेशन  स्क्रीनिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। ऑनलाइन टेस्ट में दो पार्ट शामिल होंगे। प्रश्नों की संख्या 150 होगी। कुल अंक 225 होंगे। एग्जाम की अवधि पर 150 मिनट होगी। इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। इसमें चयनित उम्मीदवार ही ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे। देशभर के 15 राज्यों के अलग-अलग शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। नियुक्ति के बाद 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रूपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा डीए, स्पेशल अलाउंस  और अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। 2 साल का प्रोबेशन पीरियड होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

  • आयु सीमा:- वेल्थ मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए 1 अगस्नित 2025 तक निर्धारित आयु सीमा कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। नियमों के तहत ओबीसी को 3 वर्ष और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट भी मिलेगी।
  • शैक्षणिक योग्यता:- उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से फुल टाइम 3 वर्षीय डिग्री/ एमएमएस, एमबीए/पीजीडीबीए/ पीजीडीएम/पीजीपीएम की योग्रयता होनी चाहिए। इसके अलावा सम्बंधित क्षेत्र में कम तीन वर्ष का अनुभव भी होना जरूरी है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews