यूपी को-ऑपरेटिव बैंक ने निकाली 116 पदों पर भर्ती, 25 मार्च से आवेदन शुरू, जानें डिटेल 

यूपी सहकारी बैंक ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लिकेशन लिंक जल्द एक्टिव होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CRPI Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशन सर्विस बोर्ड ने जिला सहकारी बैंक और यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती  (UP Cooperative Bank Recruitment 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भर पाएंगे।  आवेदन से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो जल्द ही जारी होगा। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।

रिक्त पदों की संख्या कुल 116 है। जिसमें से डिस्टिक को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में मैनेजर पद के लिए 7, जूनियर मैनेजर के लिए 45, असिस्टेंट या कैशियर के लिए 57 और असिस्टेंट या टाइपिस्ट के लिए दो पद खाली है। वहीं यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड में असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के लिए पांच पद रिक्त हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

यह वैकेंसी ओबीसी और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग होगी। मैनेजर और जूनियर मैनेजर पद के लिए ग्रेजुएशन डिग्री के साथ-साथ बैंकिंग/ फाइनेंस की योग्यता की जरूरत पड़ेगी। असिस्टेंट इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री की जरूरत पड़ सकती है। असिस्टेंट पद के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। शॉर्ट नोटिस में पात्रता को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है। इसलिए संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (टाइपिस्ट पोस्ट के लिए), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा। इसके बाद स्किल टेस्ट का आयोजन होगा। दोनों चरणों में चयनित उम्मीदवारों दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर कंबाइन कॉपरेटिव बैंकिंग एंड टेक्निकल सर्विस एग्जाम स्पेशल सिलेक्शन 2026 या ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नाम, कांटेक्ट नंबर, ईमेल एड्रेस और अन्य जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
  4. इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. आवेदन पत्र को भरें। सभी जरूरी जानकारी को अच्छे से दर्ज करें।
  6. दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  7. शुल्क भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews