UP Excise Constable Vacancy: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, उत्तर प्रदेश में एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। चलिए प्रक्रिया जान लेते हैं।
UP Excise Constable Vacancy 2026

अगर आप भी उन युवाओं में से एक है जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। खासकर अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

4 जून यानी आज से इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित की गई है।

पात्रता और मानदंड

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वालों उम्मीदवारों के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए।

क्या है आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी।

कितना लगेगा शुल्क

आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 25 रूपए शुल्क जमा करना होगा। इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। बगैर शुल्क के व्यक्ति का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको लाइव एडवर्टाइजमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यहां न्यू रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी गई सारी जानकारी अच्छी तरह से दर्ज कर दें।
  • सब कुछ अच्छी तरह से जांचने के बाद मांगे गए दस्तावेज अपलोड कर दें।
  • अब आपको ऑनलाइन अपनी फीस का भुगतान करना होगा।
  • फॉर्म जमा कर दें और भविष्य के लिए आप इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews