UP Police भर्ती एप्लीकेशन की करेक्शन विंडो हुई ओपन, अभ्यर्थी इस तारीख तक कर सकते हैं सुधार

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से SI और ASI भर्ती निकाली गई है। इसके एप्लीकेशन फॉर्म में हुई त्रुटि को सुधारने का अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है।
up police

उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए कुछ समय पहले ही आवेदन मंगवाए गए थे। आवेदन करने वाले ऐसे उम्मीदवार जिसे फॉर्म भरने के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है अब उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उन्हें सुधार का मौका दिया गया है। अगर आप भी उन अभ्यर्थियों में से एक हैं जिनसे इस फॉर्म को भरने के दौरान किसी तरह की त्रुटि हो गई है तो आप इसमें बिना किसी परेशानी के सुधार कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 20 जनवरी से 22 जनवरी तक का समय है। 20 जनवरी यानी आज से 22 जनवरी की सुबह 6 बजे तक जो भी गलती हुई है, उसे सुधारा जा सकता है। इसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

जारी हुआ नोटिफिकेशन

यूपी पुलिस विभाग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके मुताबिक फॉर्म में सुधार करने का अभ्यर्थियों के पास केवल एक ही मौका होगा। ऐसे में सावधानीपूर्वक एक बार अच्छी तरह अपने फॉर्म का मॉडिफिकेशन कर लें। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक की गई है।

UP Police

कैसे करें सुधार

  • अगर आपको एप्लीकेशन फॉर्म में कोई सुधार करना है तो इसके लिए आपको uppbpb.gov.in पर जाकर कलेक्शन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको apply.upprpb.in पर जाकर कलेक्शन की लिंक पर जाकर रजिस्टर्ड अकाउंट क्रेडेंशियल, आधार आईडी अथवा डिजिलॉकर के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद यहां दिए गए Application History के Modify Details सेक्शन में जाकर अपने विवरण में संशोधन किया जा सकता है।
  • आवेदन पत्र में ओटीआर से प्राप्त किए गए विवरण और अपलोडेड फोटो संशोधित नहीं किए जा सकेंगे।

कितने पदों पर भर्ती

भारती की यह प्रक्रिया कल 537 पदों के लिए की जा रही है। इनमें पुलिस उप निरीक्षक के 112 पद, पुलिस सहायक उप निरीक्षक के 311 और पुलिस सहायक उप निरीक्षक लेखा के 114 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews