UP Stenographer Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी ने जारी किए स्टेनोग्राफर एग्जाम एडमिट कार्ड, 20 जनवरी को रखी गई है परीक्षा

यूपीएसएसएससी ने स्टेनोग्राफर लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसके लिए परीक्षा 20 जनवरी को आयोजित करवाई जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Stenographer Admit Card 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, वह अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आप भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं तो ऑफिशल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी।

UPSSSC स्टेनोग्राफर परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे करें जारी

  • स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट UPSSC.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर एडमिट कार्ड का सेक्शन दिखाई देगा।
  • इस पर करने के बाद Download Admit Card For The Main Examination की लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल डालते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर आप इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख सकते हैं।

UP Stenographer Admit Card 2026

कब है परीक्षा

यूपीएससी की ओर से स्टेनोग्राफर लिखित परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के चार जनपद में 20 जनवरी को करवाया जाने वाला है। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी। इसके माध्यम से कल 1220 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह

इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास केवल तीन दिन का समय है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि तय समय से पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड साथ में ले जाना बहुत अनिवार्य है। इसके अलावा अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र के नाम की जांच अच्छी तरह करें। परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले पहुंचने की जरूरत है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews