UP TET 2026: शिक्षक पात्रता परीक्षा के रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, यहां आसान स्टेप्स में करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
UP TET 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू कर दिए गए हैं। अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से एक हैं जो टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा देनी होगी। इसके बाद वह सरकारी टीचर की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक और योगी उम्मीदवार अगर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो उनके पास 26 अप्रैल 2026 तक का समय है। आवेदन में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 1 मई 2026 तक का समय दिया जाएगा। चलिए आपको जरूरी मानदंड और परीक्षा के पैटर्न के बारे में बताते हैं।

कैसे करें अप्लाई

एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अगर आपको भी आवेदन करना है तो आप आसानी से स्टेप्स में अपना फॉर्म पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद फॉर्म में अपनी सारी जानकारी दर्ज करें।
  • अब आपको जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • सबसे आखिर में आपको फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखना होगा।

क्या है जरूरी मानदंड

उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक और डीएलएड, डीएड और डीएलएड सहित निर्धारित पात्रता होना जरूरी है।

क्या है परीक्षा का पैटर्न

यूपी टीईटी परीक्षा के उम्मीदवारों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण, बाल विकास एवं शिक्षण विधि जैसे विषयों के 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न का जवाब देना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटा 30 मिनट का समय मिलेगा। उम्मीदवारों के लिए अच्छी बात यह है कि गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं किया जाएगा।

कितने चाहिए होंगे नंबर

इस एलिजिबिलिटी टेस्ट में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 60% और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 55% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews