UPCISB ने निकाली बंपर भर्ती, 2085 पद खाली, 15 मई तक करें आवेदन, जानें डिटेल

यूपीसीआईएसबी ने जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट मैनेजर, स्टेनोग्राफर समेत 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
UPCISB Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB Recruitment 2026) ने कंबाइंड कॉपरेटिव बैंकिंग, नॉन बैंकिंग एंड टेक्निकल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल से लेकर 15 मई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी यही है। पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी अधिसूचना में उपलब्ध है। इसलिए आवेदन से पहले इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 2085 है। जिसमें जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में जूनियर मैनेजर के लिए 486 पद और असिस्टेंट या कैशियर के लिए 887 पद खाली हैं। जूनियर इंजीनियर के लिए यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड में 131 और यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड लेबल डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड में 80 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों और को-ऑपरेटिव फेडरेशन में मैनेजर, मैनेजर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न पदों पर होगी।

इतनी है फीस 

  • जनरल/ईडब्ल्यूएस/OBC- 500 रुपये
  • अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)- 250 रुपये
  • उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजनों के लिए को शुल्क भुगतान से छूट

कौन कर सकता है आवेदन?

निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 21 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी की उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

पात्रता अलग-अलग पद पर निर्भर करेगी। संबंधित क्षेत्र में BA/बीकॉम/BBA/MBA/BTech/PG/PGDM आवेदन कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर पद के उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर नॉलेज भी अनिवार्य होगा। स्टेनोग्राफर और टायपिस्ट पदों के लिए पात्रता के मानदंड अलग तय किए गए। योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। जिसका आयोजन यूपीसीआईएसबी द्वारा किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। इसमें प्रश्नों की संख्या 120 होगी। कुल अंक 200 होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों ही ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प मिलेंगे। जिसमें से किसी एक सही उत्तर को उम्मीदवारों को चुनना होगा।  प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (25%) अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। वेतन अलग-अलग पोस्ट और संस्थान पर निर्भर करेगा।

ये रहा नोटिफिकेशन

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews