MPPSC 2024: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इस परीक्षा की तारीख बदली, ADPO की इंटरव्यू डेट भी घोषित, विभिन्न पदों होनी है भर्ती, जानें डिटेल्स

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश के लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 और सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 पर ताजा अपडेट सामने आया है। आयोग ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 की तारीख में परिवर्तन किया है, अब यह परीक्षा फरवरी की बजाय जून में आयोजित की जाएगी। वही सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 के इंटरव्यू के संबंध में सूचना भी जारी कर दी गई है।

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2023 तिथि परिवर्तन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा परीक्षा-2023 दिनांक 25.02.2024 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित था, किन्तु अब इस परीक्षा का आयोजन दिनांक 30.06.2024 (रविवार) को किया जाएगा। आयोग के द्वारा जारी संभावित परीक्षा कार्यक्रम वर्ष-2023-24 दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 के अनुसार शेष परीक्षाएँ निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएगी।बता दे कि एमपीपीएससी राज्य वन सेवा भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 139 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक वन संरक्षक के पद के लिए और 126 वन रेंजर पदों के लिए हैं।

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021

मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 के तहत साक्षात्कार का आयोजन एमपी लोक सेवा आयोग इंदौर के ऑफिस में दिनांक 4 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस इंटरव्यू हिट कॉल लेटर दिनांक 20 फरवरी से लोक सेवा आयोग मध्य प्रदेश की अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेंगे।इसके तहत 256 पदों पर भर्ती की जाएगी।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_State_Forest_Service_Exam_2023_Dated_01_02_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_Interview_Schedule_ADPO_Exam_2021_Dated_01_02_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews