UPPCL Recruitment 2021 : पावर कारपोरेशन लिमिटेड को चाहिए 286 इंजीनियर्स, जल्दी करें अप्लाई

Hindustan Shipyard Limited

लखनऊ , डेस्क रिपोर्ट। यदि आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए जरुरी हैं। UPPCL यानि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने इंजीनियर्स की भर्ती के  आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं।  UPPCL को असिस्टेंट इंजीनियर्स और जूनियर इंजीनियर्स चाहिए।  आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर हैं।

UPPCL द्वारा जारी नोटिफिकेशन में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 173 पदों और असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एन्ड टेली कम्युनिकेशंस, आईटी, कंप्यूटर साइंस) के 113 पदों पर भर्ती निकाली है।  यदि आप इंजीनियर है और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो UPPCL उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं।

इन पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर है। 2 दिसंबर के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।  नोटिफिकेशन में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़कर आवेदन पत्र भरें और चेक कर अप्लाई करें क्योंकि जरा सी चूक आपका आवेदन निरस्त करवा सकती है।

ये भी पढ़ें – MP Government Jobs: यहां 1255 पदों पर निकली है भर्ती, 60 हजार तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

UPPCL ने 12 नवम्बर को इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।  आवेदन पत्र निर्धारित फ़ीस के साथ भेजने की आखिरी तारीख 2 दिसंबर है। जूनियर इंजीनियर के लिए आयु सीमा 18 से 40 राखी गई है जबकि असिस्टेंट इंजीनियर के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई है।

ये भी पढ़ें – Electric Vehicle खरीदने जा रहे है तो पढ़े ये खास जानकारी, टूटेंगे सारे मिथक

आवेदनकर्ता यदि निर्धारित वांछित योग्यता रखता है और इन पदों पर अप्लाई करना चाहता है तो जनरल, ओबीसी कैटेगरी के आवेदक को 1180 रुपये फ़ीस देनी होगी।  वहीं आवेदक यदि एससी एसटी वर्ग का है तो उसे 826 रुपये शुल्क देना होगा।

ये भी पढ़ें – ससुर की हरकतों से परेशान बहू पहुंची डीआईजी के पास, बोली कंधे और कमर को बुरी नीयत से छूते हैं

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews