UPPCL Recruitment 2022 : यूपी बिजली विभाग में 1033 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 12 सितंबर से पहले करें आवेदन

UPPCL Recruitment 2022 : यूपी बिजली विभाग में 1033 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 12 सितंबर से पहले करें आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने एग्जिक्‍यूटिव अस‍िसटेंट पद पर बंपर भर्तियां निकाली है, जिसके माध्यम से कुल 1033 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्‍मीदवार upenergy.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानि की 19 अगस्त 2022 से शुरू हो गई। आवेदन करने की आखिरी तिथि 12 सितंबर 2022 है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसे करें आवेदन

स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org.in पर जाए
स्‍टेप 2: अब कार्यकारी सहायक लिंक पर क्लिक करें
स्‍टेप 3: अब रजिस्‍ट्रेशन/लॉगिन पर जाएं और अपना फॉर्म भरे.
स्‍टेप 4: आवेदन शुल्‍क जमा कर फाइनल सब्मिट कर दें.
स्‍टेप 5: भरे हुए आवेदन फॉर्म की एक कॉपी भविष्य के लिए सेव कर लें

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन में डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही हिंदी में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की कम्‍प्‍यूटर टाइपिंग स्‍पीड भी होनी चाहिए।

ये भी पढ़े … प्रमोशन के दौरान दिवंगत मेगास्टार पुनीत राजकुमार की समाधि पहुंचे विजय देवरकोंडा

इतनी होगी सैलरी

चयनित उम्‍मीदवारों को 86,100/- रुपये तक की सैलरी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

सबसे पहले एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ Questions) होंगे। इसके लिए कुल अंक 180 होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews