UPPSC: उत्तर प्रदेश में आर्किटेक्चरल असिस्टेंट के पदों पर निकली है भर्ती, 3 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपीपीएससी ने आर्किटेक्चरल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इसकी आवेदन की प्रक्रिया सितंबर तक चलेगी। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल्स....
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट समेत कुल 37 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन (Advt No. A-3/E-1/2026) जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी आयोग बाद में जारी करेगा।

UPPSC Architectural Assistant Recruitment Details

​पद का नाम: आर्किटेक्चरल असिस्टेंट और अन्य संवर्गीय पद

​कुल पद: 37

पदों का विवरण

  • आर्किटेक्चरल असिस्टेंट: 14 पद
  • ​एस्टेट मैनेजर: 11 पद
  • ​माइक्रोबायोलॉजिस्ट: 12 पद

आयु सीमा: ​न्यूनतम आयु 21 वर्ष और ​अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 01 जुलाई 2026 के अनुसार छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: आर्किटेक्चरल असिस्टेंट के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्किटेक्चर में डिग्री/डिप्लोमा तथा प्रासंगिक अनुभव मांगा गया है । ​माइक्रोबायोलॉजिस्ट के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर एवं अनुभव होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

​आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये, एससी/ एसटी को 65 रुपये और पीएच (दिव्यांग) को 25 रुपये जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन 3 चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार (मौखिक साक्षात्कार) और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है।​

​महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 03 अगस्त 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 03 सितंबर 2026
  • ​शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 03 सितंबर 2026
  • ​आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2026

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो सबसे पहले ओटिआर पूरा करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और दूसरी जरूरी जानकारी भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फीस का पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

UPPSC Architectural Assistant Bharti Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews