UPPSC Vacancy: विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 45 साल, 22 दिसंबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई भर्ती में न्यूनतम आयु 21 वर्ष और पदानुसार अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
sarkari naukari 2026

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में वरिष्ठ अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है । इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 22 दिसंबर 2025 आवेदन कर सकते हैं।फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर और ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। बिना OTR के किया गया कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर OTR कराकर तथा बाद में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPPSC Recruitment 2025

कुल पद: 12

पदों का विवरण

  • उप-दुग्धशाला विकास अधिकारी के 6 पद
  • नियोजन विभाग में संयुक्त निदेशक व उप निदेशक के 2 पद
  • राज्य पुरातत्व निदेशालय में सहायक पुरातत्व अधिकारी के 3 पद
  • UPPSC उपसचिव (IT) का 1 पद

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21, 25, 35 वर्ष और पदानुसार अधिकतम आयु 40 और 45 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

योग्यता: भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी अवश्य होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: सामान्य, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए 105 रुपये, SC/ST के लिए 65 रुपये, दिव्यांगों के लिए 25 रुपये और अन्य श्रेणियों का शुल्क उनकी मूल श्रेणी के अनुसार रहेगा।

चयन प्रक्रिया : प्रारंभिक, लिखित और साक्षात्कार के जरिए चयन किया जाएगा।

सैलरी: 2 लाख तक

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 नवंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा एवं फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 22 दिसंबर 2025
  • फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि: 29 दिसंबर 2025
  • हार्ड कॉपी एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि: 05 जनवरी 2026

UPPSC : आवेदन की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

वन टाइम रजिस्ट्रेशन

  • आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • “One Time Registration (OTR)” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भरें: नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि।
  • सभी विवरण सही भरें और सबमिट करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड नोट कर लें, यह आगे आवेदन के लिए जरूरी है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना

  • OTR नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • भर्ती के लिए इच्छित पद का चयन करें।
  • शैक्षिक योग्यता, अनुभव और अन्य विवरण भरें।
  • फॉर्म में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

https://uppsc.up.nic.in/OuterPages/View_Enclosure.aspx?ID=557&flag=E&FID=914

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews